07जेएनडी22-जुलाना के वार्ड-2 में बारिश के कारण गिरी मकान की छत। संवाद
जुलाना। शहर के वार्ड-2 में शनिवार की रात को एक मकान की छत गिर गई। मकान में पशु बंधे हुए थे जो छत गिरने से मलबे के नीचे दब गए जिनको कड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला गया। वार्ड-2 निवासी संजीत ने बताया कि शनिवार रात 2 बजे बारिश के कारण उनके मकान की छत गिर गई। पीड़ित ने प्रशासन और सरकार ने मदद की गुहार लगाई है।