07जेएनडी24: फिजिक्स छात्राओं का शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित होने पर कुलपति प्रो.डॉ. रा
जींद। एमएससी फिजिक्स की छात्राओं के शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका में स्थान मिला है। एमएससी फिजिक्स की छात्रा पूजा, प्रीति और तनिशा द्वारा किया गया शोध अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पीयर-रिव्यूड वैज्ञानिक पत्रिका जर्नल ऑफ ऑप्टिक्स में प्रकाशित हुआ है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने छात्राओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीआरएसयू के विद्यार्थी शोध के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को अनुसंधान के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद कुमार कहा कि उच्च स्तरीय शोध कार्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाते हैं। संवाद