फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से मिलेगी विकास की नई दिशा : बेदी

Wed, 13 Aug 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी35: मुख्यमंत्री के 17 अगस्त के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अ​धिकारियों की बैठक
विज्ञापन
नरवाना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली। बैठक में एसडीएम जगदीश चंद्र, सीईओ जिला परिषद अनिल दून, डीएमसी सुरेंद्र दून सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 17 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नरवाना रैली को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना था। कैबिनेट मंत्री बेदी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन, शिलान्यास और घोषणाओं के लिए प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की फिजिबिलिटी रिपोर्ट और विभागीय नॉर्म्स जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह रैली नरवाना के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वही परियोजनाएं घोषित करेंगे जिनकी औपचारिकताएं समय रहते पूरी होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें