फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान सरकार की ओर से दिखाई गई मुस्तैदी अभूतपूर्व : कृष्ण बेदी

Thu, 18 Sep 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी50-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।  संवाद
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि इस बार प्रदेश में आई बाढ़ के दौरान सरकार और प्रशासन की ओर से दिखाई गई मुस्तैदी अभूतपूर्व रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछली बार की तुलना में इस बार सबसे कम नुकसान हुआ है और इसका श्रेय सरकार, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता को जाता है।
विज्ञापन

मंत्री अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले भी प्रदेश में बाढ़ आई थी लेकिन जिस तत्परता और कुशल प्रबंधन का उदाहरण इस बार देखने को मिला, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया। बेदी ने कहा कि सरकार ने न केवल हरियाणा बल्कि पड़ोसी राज्यों तक खाद्य सामग्री और आर्थिक सहायता पहुंचाई है।
यह स्पष्ट करता है कि हमारी सरकार सिर्फ बयान नहीं, बल्कि काम करती है। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ राजनीति करना और बयानबाजी करना रह गया है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर सख्त रुख
मंत्री ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है। अगर कोई व्यक्ति या समूह प्रदेश में दहशत फैलाने या गुंडागर्दी करने की कोशिश करेगा तो सरकार सख्ती से निपटेगी। ऐसे लोगों की जगह गांव या सड़क पर नहीं, बल्कि जेल में है।
नरवाना हलके का विकास लक्ष्य
अपने क्षेत्र नरवाना के विकास की चर्चा करते हुए बेदी ने बताया कि जींद जिले में सफाई के मामले में सिंघवाल गांव प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हलके के सभी 61 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाए। सभी सरपंचों को फ्री हैंड दिया गया है और सरकार बजट उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें