फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल का जायजा लेने पहुंचे जज को कैदी ने सुनाया दुखड़ा, साहब! मेरे साथ हुआ कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे व्यक्ति के साथ जिला कारागार में कुकर्म करने का मामला सामने आया है। अदालत के माध्यम से मिली शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कैदी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैदी ने अदालत में शिकायत देकर कहा था कि वह आठ साल से सजा काट रहा है। उसकी ड्यूटी जेल ओल्ड मेस में लगाई गई है। 26 सितंबर को अल सुबह वह ओल्ड मेस में था तो उसी दौरान एक बंदी वहां आया और उसके साथ कुकर्म किया। कुकर्म करने के बाद आरोपी वहां से चला गया। घटना के बारे में जेल अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। कैदी ने निरीक्षण पर पहुंचे जज के सामने अपना दुखड़ा सुनाया और साथ ही लिखित में शिकायत भी दी। जिसके आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कैदी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी साधुराम ने बताया कि जज जेल में निरीक्षण के लिए गए हुए थे। जहां पर कैदी ने अज्ञात व्यक्ति पर कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें