फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रपति ने कबड्डी खिलाड़ी पूजा हथवाला को अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित

विज्ञापन
15जेएनडी29: पूजा हथवाला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करते हुए। स्रोत - फोटो : मृतक बॉबी खान
विज्ञापन
जींद। गांव हथवाला की बेटी और भारतीय महिला कबड्डी खिलाड़ी पूजा हथवाला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूजा ने अपनी मेहनत और खेल कौशल के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है
वर्ष 2025 में ईरान के तेहरान में आयोजित छठी एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भी पूजा भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। प्रतियोगिता के फाइनल में भारत ने चीनी ताइपे को 37-34 से हराकर खिताब जीता।
लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के चलते पूजा ने भारतीय महिला कबड्डी में अपनी अलग पहचान बनाई है।
2015 में खेलना शुरू किया था कबड्डी
पूजा ने 2015 में कबड्डी खेलना शुरू किया था। परिवार के सहयोग और निरंतर अभ्यास से उन्होंने राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय किया। वर्ष 2022 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता जिसमें पूजा भी टीम की सदस्य थीं। वर्ष 2023 में आयोजित एशियन कबड्डी गेम्स में भी उन्होंने भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15जेएनडी29: पूजा हथवाला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करते हुए। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें