फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुम्हार समाज ने बर्तन बनाने व पकाने के लिए मांगी जमीन

Sun, 31 Aug 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी12-कुम्हार संगठन हरियाणा सभा का जिला स्तरीय सम्मेलन में मौजूद सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। कुम्हार संगठन हरियाणा सभा का जिलास्तरीय सम्मेलन रविवार को कुम्हार धर्मशाला में हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रधान खेमचंद ने की।
विज्ञापन

इसके मुख्यातिथि चांदीराम और रामदिया रहे। मंच का संचालन रविंद्र बेरीवाल ने किया। संस्थापक प्रधान महेंद्रपाल बंसीवाल ने कहा कि देश में गुंडागर्दी, नशाखोरी, लूटपाट, बढ़ते अत्याचार पर रोक लगाने के लिए कुम्हार समाज के लोगों को एक मजबूत आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है।
विज्ञापन

इसलिए समाज को जागरूक करते हुए डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर समस्याओं बारे अवगत करवाया जाएगा।
उनका कहना था कि कुम्हारों को हर जगह मिट्टी के बर्तन बनाने व पकाने के लिए तुरंत प्रभाव से प्लाट आवंटित किए जाएं और उनके कब्जे तुरंत दिलाए जाएं। इस अवसर पर रामकुमार मांडो, जिले सिंह, सूर्यप्रकाश, सुरेंद्र बैनिवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें