फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे के खिलाफ परिषद के साथ मिलकर अभियान चलाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन भारत विकास परिषद के साथ मिलकर काम करेगा। इसके तहत स्कूलों और महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आश्वासन एसपी उपासना ने परिषद की वीर शाखा के पदाधिकारियों को दिया। शाखा अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसपी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने सेक्टर 5 और 6 में पूनम गैस एजेंसी के पास गाड़ियों में काली जाली लगाकर कथित तौर पर शराब पीने की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि इससे राहगीरों और महिलाओं को परेशानी होती है। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संजय वर्मा ने नशे से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल की सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने और बेसहारा लोगों को इलाज दिलाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें