फोटो 27जेएनडी16-एसडीओ नवीन मुंडे का स्वागत करते हुए सूर्यदेव सुदकैन। स्रोत शहरवासी
उचाना। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नवीन मुंडे ने एडिशनल एसडीओ के तौर पर जन स्वास्थ्य विभाग में रिक्त एसडीओ पद का कार्यभार संभाल लिया है। पद रिक्त होने के कारण शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सहित अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कार्यभार संभालने के बाद नवीन मुंडे ने विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। नवीन ने कहा कि शहर की सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एस्टीमेट मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही संबंधित कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
एसडीओ ने बताया कि प्रदेशभर में पेयजल आपूर्ति और सीवरेज के अवैध कनेक्शनों को वैध करवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभाग की ओर से गली-गली और घर-घर जाकर लोगों के कनेक्शन मुफ्त में वैध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले इसके लिए 7,500 रुपये फीस ली जाती थी, लेकिन अब यह शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन परिवारों ने अभी तक अपने पेयजल और सीवरेज कनेक्शन वैध नहीं करवाए हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाएं। संवाद