फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत यात्रा में अंतिम छोर के व्यक्ति को पहुंचा लाभ : बचन सिंह आर्य

Fri, 29 Dec 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी15: ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के कागजात सौंपते हुए अतिथि। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। विकसित भारत संकल्प यात्रा का वीरवार को भुसलाना गांव में समापन हो गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, जसमेर रजाना, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, भाजपा नेता विजय सैनी ने शिरकत की।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा करीब दो दर्जन अलग-अलग स्टालें लगाई गई और ग्रामीणों को जानकारी देकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। अतिथियों ने ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना के सिलिंडर व लाल डोरे के अंतर्गत स्वामित्व योजना के कागजात सौंपे। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य जांचकर उनको उचित परामर्श व दवाईयां दी गईं। इसके साथ-साथ विशेष रूप से पहुंचे रथ में लगी बड़ी एलईडी के द्वारा ग्रामीणों को फिल्म दिखाकर सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की प्रभावशाली योजनाओं द्वारा लोगों को लाभ पहुंच रहा है। आत्मनिर्भरता और वोकल फॉर लोकल के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। युवाओं और महिलाओं की आजीविका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार अंतोदय की भावना के अनुरूप विकास का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। लोगों को योजना का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई है और यात्रा का निश्चित तौर पर जनता को लाभ पहुंचा है। इस अवसर पर बीडीपीओ राज सिंह, एससीपीओ नरेश कुमार, एबीपीओ अनिल अत्री, सचिव मनजीत सिंह, भुसलाना गांव के सरपंच रविंद्र सिंह, डिडवाड़ा गांव के सरपंच राजन, पूर्व मार्किट कमेटी चेयरमैन महेंद्र सिंह, निशान सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें