फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होता है संगठन : मोहन लाल कौशिक

विज्ञापन
18जेएनडी13: सफीदों में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोहन लाल बड़ौली। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
सफीदों। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक ने रविवार को सफीदों नगर के विभिन्न वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कौशिक ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनसेवा की भावना पर निर्भर करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर काम करती है और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उनके प्रयासों से ही संगठन समाज के हर वर्ग तक पहुंचता है। कार्यकर्ताओं को आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचानी चाहिए।
कौशिक ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना के माध्यम से पात्र परिवारों, किसानों और महिलाओं को लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार भी गरीब परिवारों के उत्थान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कौशिक ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं का समर्पण, विश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अमरपाल राणा, श्रवण गर्ग, एडवोकेट विजयपाल सिंह, सुरेश कौशिक, मनोनीत पार्षद हरीश शर्मा, रवि थनई, रामरती वर्मा, सक्षम भाटिया, गीता बिटानी, कृष्ण खातला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें