फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर के निर्माण में लगाई जा रही है घटिया सामग्री, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
निर्माण सामग्री के सैंपल लेते विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
कालवन गांव में बन रहे जलघर के निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री लगने से लोगों में भारी रोष है। जिसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों को की, लेकिन विभाग के अधिकारी कार्यवाही तभी कर सक ते हैं। जबकि लैब से निर्माण कार्य में होनी वाली सामग्री की रिपोर्ट में उसे घटिया बताया जाए। रिपोर्ट कब आएगी इसकी जानकारी तो लोगों को नहीं मिली। लेकिन ग्रामीणों ने दबी आवाज में कहा कि विभाग के अधिकारियों द्वारा भेजे गए सैंपल कभी भी फेल नहीं होते। मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जलघर में पहुंच कर निर्माण कार्य का जायजा लिया और ग्रामीणों की संतुष्टि के लिए निर्माण सामग्री के सैंपल भरे। लेकिन विभाग की टीम ने जिस सफेद थैली में निर्माण सामग्री डाली उसे ग्रामीणों के सामने सील नहीं किया।
विज्ञापन

अपना काम कर चुका है ठेकेदार
ग्रामीण सुरेश, गुरनाम, सुभाष नैन, सुरेश, कप्तान, अनूप, सोनू ने बताया कि ठेकेदार ने जलघर की चार दिवारी का काम दो नंबर की ईंटों से लगभग पूरा ही करवा दिया है। लेकिन विभाग के अधिकारी कह रहे है कि अब निर्माण में कच्ची नहीं लगेंगी।
पक्की ईटों से हो निर्माण
कालवन गांव के सरपंच भरथराज ने कहा कि इस मामले की सूचना उन्हें 12 फरवरी को लगी थी। जिसके बाद मंगलवार को वे विभाग के अधिकारियों के बुलावे पर नवनिर्मित जलघर में पहुंचे। यहां देखा तो कच्ची ईंटों से दिवारें बनाई जा रही है। जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि मौके पर आए अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि है कि विभाग के निर्देशों के अनुसार ही निर्माण कार्य होगा। कच्ची ईंटों से बन चुकी दिवारों को लेकर अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन

कालवन गांव में बन रहे जलघर निर्माण में लगाई जा रही सामग्री व ईंटों के सैंपल लिए हैं। सैंपल को लैब में भेजा जाएगा। अगर सैंपल में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। ठेकेदार अगर दोबारा कच्ची ईंटों से निर्माण करवाता है तो कार्य रुकवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सतीश कुमार, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें