फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस का उद्देश्य सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना : डॉ. रणपाल

विज्ञापन
25जेएनडी19-सीआएसयू में एनएसएस बारे विद्यार्थियों को जागरूक करते वक्ता। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें विशेष तौर पर पहुंचे कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने बताया कि एनएसएस की स्थापना 1969 में की गई थी। इसका उद्देश्य युवाओं में सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समाज की भलाई के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे स्वयंसेवक अपनी लगन एवं पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज के कार्यों में अपना योगदान कर रहे हैं। डॉ. जितेंद्र ने बताया कि समाज को जागरूक करने के लिए युवा का अहम योगदान रहता है। हमें अपने समाज में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने चाहिए। एनएसएस के बच्चे देश के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, जो समाज में बदलाव की भावना रखते हैं।
हमें एनएसएस शिविर के माध्यम से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। डॉ. देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हमें अपनों के साथ-साथ समाज में मजदूर और असहाय व्यक्ति की मदद करनी चाहिए। इस दौरान प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. जगपाल मान, डॉ. ज्योति मलिक, डॉ. राकेश, डॉ. देवेंद्र सिंह यादव, वॉलिंटियर पंकज किराड़ और दीक्षा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें