फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना विधानसभा क्षेत्र के क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
25जेएनडी28: क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण करते सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस कृष्णा आदित्य। स्रोत प्रशा
विज्ञापन
जींद। उचाना व नरवाना विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस कृष्णा आदित्य ने बुधवार को उचाना विधानसभा क्षेत्र के क्रिटिकल बूथों का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन बूथों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव कों निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। इंफ्रास्ट्रक्चर में कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

मतदाताओं को यहां तक पहुंचने मे कोई दिक्कत ना आएं इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित सेक्टर ऑफिसर, सुपरवाइजर तथा बूथ लेवल ऑफिसर को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मृतक व्यक्ति का वोट नहीं डलना चाहिए इस तरह की हर गतिविधियों पर फोकस रखें। इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षक ने खटकड़ गांव के बूथ नंबर 207 से 212, कहसुन के बूथ नंबर 176 से 177, घोघड़ियां के बूथ नंबर 121 से 125, रोजखेड़ा के बूथ नंबर 126, बड़ौदा गांव के बूथ नंबर 169 से 175 तथा खापड़ गांव के बूथ नंबर 213 से 214 क्रिटिकल बूथों का दौरा किया। इस अवसर लाइसन ऑफिसर सौरभ गर्ग , बीडीपीओ राज सिंह, मास्टर रामप्रसाद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें