फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रवाल धर्मशाला के नवनियुक्त प्रधान ने संभाला कार्यभार

Tue, 23 Sep 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी09: धर्मशाला का कार्यभार संभालने से पहले हवन करते प्रधान व अन्य पदा​​धिकारी। स्त्रोत :
विज्ञापन
जींद। अग्रवाल धर्मशाला के नवनियुक्त प्रधान दीपक गर्ग ने नवरात्र की शुरूआत में ही धर्मशाला का कार्यभार संभाल लिया। धर्मशाला का चुनाव 14 सितंबर को हुआ था। इसमें दीपक गर्ग को जीत मिली थी। प्रधान के साथ नवनियुक्त सभी अन्य पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। दीपक गर्ग ने बताया कि वह अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर धर्मशाला में सुधार व समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। समाज ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है। वह समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर विजेंद्र नायडू, जय भगवान मित्तल, बबलू गोयल, प्रेम कुमार, मास्टर जय भगवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें