फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीसीटीवी की नजर में होगा रेलवे जंक्शन का नया भवन

Thu, 02 Oct 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी01-रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा। संवाद
विज्ञापन
जींद। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे जंक्शन के नए भवन को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है। इन कैमरों से स्टेशन की 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाना आसान होगा। रेलवे जंक्शन पर आठ लाख रुपये से कुल 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन के नए भवन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। सीसीटीवी अब नए भवन, प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट पर लगाए जाएंगे। हालांकि सीसीटीवी लगाने काम 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं हुए हैं।
इससे पहले यात्रियों को सामान चोरी होने की डर बना रहता था जिससे कई यात्रियों के साथ तो सामान चोरी होने की घटनाएं होती रहती थी। यह चोरी की घटनाएं रात के समय ज्यादा रहती थी।
विज्ञापन

भवन में ही बनेगा कंट्रोल रूम
सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद जंक्शन के भवन में ही कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यह कंट्रोल रूम आरपीएफ के अधीन होगा। रेलवे जंक्शन के सीसीटीवी कैमरे का संचालन वहीं से होगा। यह कैमरे पहले से काफी बेहतर क्वालिटी के हैं जो कि रंगीन है और वीडियो की क्वालिटी भी काफी अच्छी है।
गाड़ियों में छीना-झपटी की घटनाएं भी रूकेंगी
फिलहाल गाड़ियों में सोने के जेवरात और फोन छीनने की घटनाएं होती है। ऐसी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्लेटफार्म से ही भागता था लेकिन अब सीसीटीवी में चोरी से लेकर चोर के भागने तक की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगी। इससे आरोपियों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
वर्जन
रेलवे जंक्शन के नए भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जंक्शन के भवन और प्लेटफार्म सहित अन्य जगह पर 50 कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि अब तक 30 प्रतिशत तक काम पूरा हो गया है। इनका कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जो कि आरपीएफ के अधीन होगा। -सुधीर, टेलीकॉम, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें