07जेएनडी24-जींद में हरियाणा सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी को सम्मानित करते हुए आयोजक। संवाद
जींद। हरियाणा सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने सम्मान समारोह में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यही उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े हर रूरतमंद व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो। वहीं शासन की पारदर्शिता और संविधान के प्रति भी सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है। प्रदेशवासियों को चाहिए कि वे सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
हरियाणा सूचना आयुक्त नियुक्त होने के बाद कर्मवीर सैनी शनिवार को पहली बार अपने गृह जिला मुख्यालय जींद पहुंचे, जहां शहर में नई सब्जी मंडी के पास सैनी महापंचायत कार्यालय, भिवानी रोड पर मैन्युफैक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन, पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, निर्जन गांव समेत कई जगह पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर सैनी महापंचायत के अध्यक्ष राजेश सैनी, पूर्व जिला पार्षद विनोद सैनी, जयकिशन सैनी, सतीश ढिल्लों, कर्मपाल ढुल, राजा सैनी, राजेश, राजकुमार, राजेश सैनी, राजीव गोयल, विमल जैन, मुकेश गोयल, पार्षद प्रवीण देवी, पार्षद सतीश हरियाणवी, बस्तीराम ढुल और सुरेंद्र भारद्वाज भी मौजूद रहे।