24जेएनडी29: वार्ड नंबर पांच में कालोनी का नामकरण उद्घाटन करते हुए सुषमा अत्री। स्रोत : कालोनीवा
- फोटो : सांकेतिक
जींद। छठे नवरात्र के अवसर पर वार्ड नंबर-5 स्थित कान्हा सेवा सदन के पास की कॉलोनी का नामकरण जय माता कालोनी तथा पुराने अस्पताल रोड का नाम जय मां अन्नपूर्णा मार्ग रखा गया। नामकरण कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सुषमा अत्री मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं।
कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद पंकज करसिंधु द्वारा अग्रवाल जनहित समिति के सहयोग से किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व पार्षद दर्शना देवी ने की। इस अवसर पर महिलाओं ने सुषमा अत्री का स्वागत किया। ब्रह्माकुमारी संस्थान की उचाना शाखा इंचार्ज बहन सुषमा ने नवरात्र के महत्व पर प्रकाश डाला। सुषमा अत्री ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर माता के नाम से कॉलोनी व मार्ग का नामकरण करना सौभाग्य की बात है।