फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना से 11 अप्रैल को श्रद्धालु पैदल जाएंगे बनभौरी के माता भ्रामरी धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। पुरानी मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर के पास से 11 अप्रैल को तीसरे नवरात्र में सुबह पांच बजे देवभूमि बनभौरी स्थित माता भ्रामरी धाम के लिए श्रद्धालुओं का पैदल जत्था जाएगा। जय मां बनभौरी सेवा समिति की अगुवाई में ये पैदल जत्था पहली बार उचाना से जाएगा। अब तक इस तरह का कोई जत्था नवरात्र में देवभूमि बनभौरी भ्रामरी माता धाम पर उचाना से नहीं गया है।
विज्ञापन

कमेटी सदस्य विकास गर्ग ने बताया कि पैदल जाने वाले माता के भक्तों के लिए जगह-जगह पर जलपान की व्यवस्था भी की गई है। माता के गानों के साथ झूमते, नाचते हुए श्रद्धालु पैदल बनभौरी जांएगे। पैदल यात्रा में शामिल होने वालों को पहले पंजीकरण समिति के सदस्यों के पास करवाना होगा ताकि श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से व्यवस्था बनाई जा सकें। यात्रा को हरी झंडी देकर प्रमुख समाज सेवी एवं भाजपा नेता देवेंद्र अत्री रवाना करेंगे। इस अवसर पर अमित कापड़ो, विकास मखंड, कौशल मखंड, नरेश बंसल, अशोक जैन, प्रवीण जैन, राजेंद्र उदयपुर, अशोक पुजारी, रिंकू गर्ग, सुमित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें