फोटो 16जेएनडी04-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किनाना में हुए कार्यक्रम में मौजू
जींद। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किनाना में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुनील गर्ग ने की, जबकि पूर्व सैनिक उमेद सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराया। उन्होंने विद्यार्थियों को देशप्रेम और वीरता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राजनीति विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के अध्यापक देवेंद्र अहलावत को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार आर्य ने बच्चों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य सुनील गर्ग ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।