फोटो 16जेएनडी05-स्वतंत्रता दिवस पर हुए कार्यक्रम में चेयरमैन मनीष गोयल को सम्मानित करते आयोजक।
जींद। लायंस क्लब सिटी की ओर से साधु राम जिंदल गोमाता अस्पताल एवं विकलांग गोशाला, हांसी रोड में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनीष गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। मनीष गोयल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने गोशाला परिसर में आयोजन के लिए क्लब की सराहना की। क्लब पदाधिकारियों ने बेसहारा और दिव्यांग गोवंश की सेवा का संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संवाद