फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
16जेएनडी30: नागरिक अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ। सेवानिवृत्त उप-सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल और डॉ. सतीश सुलेख विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर पूनिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के उप-सिविल सर्जन, नोडल अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, एनएचएम कर्मचारी, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी और राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय सफीदों की छात्राएं मौजूद रहीं। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी बिना किसी भेदभाव के सेवा करना अपना पहला धर्म समझते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें