जींद। आदर्श कॉलोनी सफीदों में मकान का ताला तोड़कर अज्ञात लोग सोने-चांदी के जेवरात, 2.50 लाख और अन्य सामान चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
सफीदों के आदर्श कॉलोनी निवासी महिला रीना ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 25 अगस्त को वह एक रिश्तेदारी के शादी समारोह में गए हुए थे। वह मकान को ताला लगाकर गए थे। अगले दिन पड़ोसियों ने बताया कि उनके मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है। आकर देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। दो लाख 50 हजार रुपये, सोने की तीन जोड़ी बाली, सोने के ओइम, चांदी की पाजेब और सोने की अंगूठी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उसने मकान में ही सूट की दुकान बनाई हुई है। चोर दुकान से भी काफी सूट ले गए। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।