फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई में पांचवें चरण के लिए खाली सीटों की सूची कल जारी होगी

Sun, 10 Aug 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। शनिवार तक चौथी मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों के नाम आए थे। उनके लिए फीस जमा करने का समय हो गया है।
विज्ञापन

पांचवें चरण के तहत 11 से 22 अगस्त तक नए आवेदन मांगे जाएंगे। 12 से 22 अगस्त के बीच फिजिकल काउंसिलिंग के तहत मेरिट के आधार पर ऑन द स्पॉट दाखिले होंगे।
वहीं इसी दौरान विद्यार्थियों के पास फीस भरने का भी समय रहेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। 65 विद्यार्थियों ने अपनी दाखिला प्रक्रिया जारी सूची में से पूरी की है।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि 11 अगस्त को खाली सीटों की पांचवीं सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को इसका संदेश मोबाइल व फोन कॉल के माध्यम से मिलेगा। अब तक संस्थान में 641 विद्यार्थियों का चयन हो चुका है। पांचवी मेरिट सूची के लिए जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया जाएगा। 11 अगस्त को रिक्त सीटों की सूची प्रकाशित की जाएगी और उसी दिन विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 12 अगस्त को ऑन द स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें