03जेएनडी19-चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में डॉ. जसवीर को ज्ञापन सौंपते हुए किसान छात्र संगठन
जींद। किसान छात्र एकता संगठन ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. जसवीर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की है कि शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती विश्वविद्यालय में मनाई जाए। इसमें उनके जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई जाए और छात्रों की सहभागिता से उनके दार्शनिक व राजनीतिक विचारों पर विचार संगोष्ठी की जाए। संगठन उप प्रधान अभिषेक जुलाना ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह युवाओं के लिए केवल एक क्रांतिकारी नायक ही नहीं, बल्कि एक जीवित विचारधारा हैं। उनका जीवन बलिदान, साहस और संघर्ष का प्रतीक है। इस मौके पर दीक्षा, संयम, सुनील व साहिल नरवाल भी मौजूद रहे। संवाद