जींद। शहर के सुनील रेढू ने दोस्तों के साथ मिलकर सेक्टर 8-9 में किसान चौक का निर्माण किया है। जिले का यह पहला किसान चौक है। इसमें किसान को बेल की जोड़ी के साथ हल जुड़े हुए दिखाया गया है।
साथ में एक महिला को भी दिखाया गया है जो सिर पर तसला और हाथ में मटकी लिए हुए है। एक पैंट शर्ट में युवक दिखाया गया है। यह पूरा दृश्य हरियाणा की वास्तविक स्थिति को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
सुनील रेढू ने बताया कि किसान चौक को बनाने में उनकी टीम के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन और अन्य लोगों का भरपूर योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि अब किसान भवन बनाने की योजना बना रहे हैं जिसमें हैंबतपुर के पास बने रहे मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीज और उनके परिवार के लोग रुक सकेंगे।
किसान भवन में लोगों को रहने और खाने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी नए साल पर यहां पर ध्वजारोहण किया जाएगा और झंडा लगाया जाएगा।