जींद। योग को आयुष विभाग की बजाय खेल विभाग में शामिल करने की मुख्यमंत्री की घोषणा का खेल योग एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस निर्णय से अन्य खेलों की तरह योग के खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधाएं और अवसर मिलेंगे।
योग खेल आसान संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने बैठक में बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में जिला योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। सभी जिलों में 15 जुलाई से 15 अगस्त तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी जबकि 15 अगस्त से 15 सितंबर तक राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा योगा एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी और योग आयोग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एशिया स्तरीय योगासन प्रतियोगिता जल्द ही दुबई में होने की संभावना है।