कंडेला। राजा सरपंच कंडेला को कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष बनाने पर कंडेला खाप ने चबूतरे पर पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश ने की।
विज्ञापन
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजा सरपंच ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वह एकजुट होकर काम करेंगे। वह पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ेंगे। पवन दुहन संगठन जिला महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक मजबूत और प्रगतिशील पार्टी है। इस अवसर पर कंडेला गांव के युवा क्लब के नरेश प्रधान, रघुबीर भारद्वाज, सुरेश शर्मा, जेपी, राजकुमार सिंगला मौजूद रहे।