फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना की टीम ने 31 रन से जीत दर्ज की

Sun, 18 Jan 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के करसोला गांव में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पांचवें दिन समाजसेवी परविंद्र उर्फ पिन्नी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह रहा। आयोजन कमेटी के प्रधान योगी लाठर ने बताया कि प्रतियोगिता के पांचवें दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। जुलाना और सिरसा खेड़ा के बीच खेले गए मैच में जुलाना की टीम ने 31 रन से जीत दर्ज की। वहीं सुंडाना और चांदपुर के मुकाबले में सुंडाना ने 53 रन से जीत हासिल की।
समरगोपालपुर और घुसकानी के बीच हुए कड़े मुकाबले में घुसकानी की टीम ने मात्र 3 रन से जीत दर्ज कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। ब्राहमणवास और खरकरामजी के मैच में खरकरामजी की टीम ने 69 रन से शानदार जीत हासिल की। इसके अलावा जुलाना और घुसकानी के मुकाबले में जुलाना ने 8 विकेट से जीत दर्ज की जबकि सुंडाना और खरकरामजी के मैच में सुंडाना ने 26 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि समाजसेवी परविंद्र उर्फ पिन्नी ने खिलाड़ियों और उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि गांव और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया जा सकता है। खेल आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और युवाओं को एक-दूसरे को समझने का अवसर देते हैं। प्रतियोगिताएं युवाओं में छिपी प्रतिभा को उजागर करने का सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें