फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं को नेल आर्ट की बारीकियां समझाईं

विज्ञापन
23जेएनडी01: राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला को संबो​धित करती वक्ता काजल चौधरी।
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ व उधमिता विकास क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एंपावरिंग वूमेन थ्रू नेल आर्ट एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करवाया गया। कार्यशाला में काजल चौधरी ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। कार्यकारी प्राचार्य शमशेर ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

काजल चौधरी ने छात्राओं को नेल आर्ट की बारीकियों से अवगत करवाते हुए इस कला के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किस प्रकार प्राचीन समय से ही रानी महारानी अपने हाथों पर इस प्रकार की कला के माध्यम से सजावट करवाती थी। आज के युग में इस कला के माध्यम से धन अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने बताया की नेल आर्ट सैलून खोलने के लिए, सही उपकरण और आपूर्ति में निवेश करना जरूरी है। इनमें पेडीक्योर कुर्सियां, नेल स्टेशन, सुखाने वाले लैंप और वेंटिलेशन सिस्टम जैसे उपकरण शामिल है। नेल पॉलिश, जैल, उपकरण और अन्य आपूर्ति खरीदने के लिए अपनी सेवाओं के आधार पर सोचना होगा। कॉस्मेटिक उद्योग सालाना 15 से 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। इस वजह से देश के छोटे शहरों में भी नेल सैलून और अकादमियां बढ़ रही है। उधमिता विकास क्लब प्रभारी यशवंती ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राएं प्रेरित होती हैं। इस अवसर पर पूनम, रितु, निशा, प्रोमिला, नीतू, व डॉ. सविता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें