फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रक्षाबंधन पर फ्री सफर का असर, बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ और मारामारी

विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी06-बस अड्डे पर रोहतक के लिए हरियाणा रोडवेज की बस नहीं मिलने पर पंजाब रोडवेज की बस
विज्ञापन
जींद। रक्षाबंधन पर निशुल्क बस सेवा का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं घरों से निकलीं जिससे बस अड्डे और प्रमुख रूटों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। रोहतक, भिवानी और कैथल रूट पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को आधे घंटे तक अगली बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार को बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ लगी रही और बस आते ही उसमें सवार होने के लिए मारामारी की स्थिति बनती रही। वहीं परिवहन समिति की बसों के कई चक्कर मिस होने के कारण भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए हरियाणा रोडवेज की ओर से महिलाओं को दोपहर 12 बजे से बसों में निशुल्क सफर की सुविधा दी गई थी। निशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं बस अड्डे पर पहुंची। इसके साथ ही भाई-बहनों और अन्य यात्रियों की संख्या भी सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को भी भीड़ के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन


परिवहन समिति की बसों के 66 चक्कर मिस होने से बढ़ी परेशानी
रक्षाबंधन को लेकर परिवहन आयुक्त की तरफ से निजी बसों में निशुल्क सफर को लेकर कोई हिदायत नहीं दी गई थी। हालांकि परिवहन समिति की बस संचालकों को यह सख्त निर्देश जरूर थे कि 27 और 28 अगस्त को सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बावजूद अलग-अलग रूटों पर निजी बसों ने 66 चक्कर मिस कर दिए। इनमें पानीपत रूट पर सात, नरवाना रूट पर नौ, असंध रूट पर 14, बरवाला रूट पर आठ, गोहाना रूट पर 17 और हांसी रूट पर 11 चक्कर मिस किए गए हैं। रोडवेज की ओर से परिवहन समिति की बसों के मिस हुए चक्करों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण को सौंपा जाएगा।

वर्जन
रक्षाबंधन पर निजी बसों में निशुल्क सफर को लेकर परिवहन आयुक्त की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं हुए थे लेकिन जिन निजी बस संचालकों ने चक्कर मिस किए हैं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -बलजीत, निरीक्षक, आरटीए कार्यालय जींद

वर्जन

रक्षाबंधन पर रोडवेज डिपो की सभी 165 बसों में महिलाओं को निशुल्क सफर करवाया जा रहा है। वहीं कई रूटों पर निजी बसों ने चक्कर मिस किए हैं। इनकी रिपोर्ट बनाकर आरटीए कार्यालय को भेजी जाएगी। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद

फोटो 27जेएनडी06-बस अड्डे पर रोहतक के लिए हरियाणा रोडवेज की बस नहीं मिलने पर पंजाब रोडवेज की बस

फोटो 27जेएनडी06-बस अड्डे पर रोहतक के लिए हरियाणा रोडवेज की बस नहीं मिलने पर पंजाब रोडवेज की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें