फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन ने सोनीपत रूट पर लगाए दो चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन ने बुधवार को परफॉर्मेंस ट्रायल के दौरान दो चक्कर लगाए। ट्रेन की कार्यक्षमता का बारीकी से परीक्षण किया गया। यह ट्रायल ट्रेन की गति, संतुलन, ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी पहलुओं को परखने के लिए किया गया।
विज्ञापन

हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल मानकों के अनुसार हुआ जिससे अधिकारियों में संतोष देखा गया। यदि आगामी परीक्षण भी सफल रहते हैं तो हाइड्रोजन ट्रेन को जल्द ही नियमित संचालन के लिए हरी झंडी मिल सकती है।
ट्रेन बुधवार सुबह लगभग 11 बजे जींद से सोनीपत के लिए रवाना हुई। इस दौरान हर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव किया गया। ट्रेन लगभग दो बजे सोनीपत पहुंची थी। वहां से रवाना होकर लगभग पाैने पांच बजे ट्रेन जींद पहुंची। यहां 15 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन सोनीपत के लिए दोबारा से रवाना हुई। फिर वहां से वापस जींद पहुंची।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली से भी टीम हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण करने जींद पहुंची थी। यहां प्लांट में टीम ने इलेक्ट्रोफायर को जांचा। इलेक्ट्रोफायर के खराब होने के कारण प्लांट में गैस का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में पुणे से गैस मंगवाकर ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें