24जेएनडी25: एसडीएम रमित यादव की अध्यक्षता में हुई एचपीवी टीकाकरण अभियान पर ब्लॉक टास्क फोर्स मी
जींद। एचपीवी टीकाकरण अभियान पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एसडीएम रमित यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग हुई। एसडीएम ने कहा कि एचपीवी टीका हर बेटी के सम्मान स्वास्थ्य और सुरक्षा का संकल्प है।
एसडिएम ने बताया कि 15 साल या उससे अधिक उम्र की 51 करोड़ महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का रिस्क है। सरकार द्वारा कैंसर के बचाव के लिए देशव्यापी मुफ्त एचपीवी टीकाकरण अभियान आरंभ किया गया है।
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मित्तल ने बताया कि नागरिक अस्पताल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 1260 किशोरियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा एरिया में 1192 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। एचपीवी टीका संक्रमण से बचाव करता है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने के खतरे को काफी कम करता है। संवाद