फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 11 जनवरी को राममय होगी ऐतिहासिक नगरी सफीदों

विज्ञापन
06जेएनडी24: बैठक में मौजूद विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में नगर के नागक्षेत्र सरोवर पर विहिप के जिला मंत्री प्रमोद गौत्तम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में श्री राम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के नव विग्रह के स्थापना दिवस (पाटोत्सव) को मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रमोद गौतम ने इस पर्व को सामूहिक रूप से मनाने के बारे आग्रह किया। उनकी इस पहल का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि हर हिंदू अपने घर व मंदिरों में 11 जनवरी को दीपोत्सव करें। अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज फहराएं। इसी उपलक्ष्य में 10 जनवरी को सुबह 10 बजे ऐतिहासिक नागक्षेत्र मंदिर हॉल में श्रीराम चरित मानस का पाठ अखंड प्रारंभ किया जाएगा। 11 जनवरी को सुबह 10 बजे श्री राम चरित मानस के पाठ का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी दिन सायं को नागक्षेत्र सरोवर पर दीपोत्सव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें