फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुबह ही गर्मी ने किया बेहाल, पारा पहुंचा 40 डिग्री

विज्ञापन
फोटो 28जेएनडी02-रविवार दोपहर बाद आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह से ही तेज गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह नौ बजे के बाद ही धूप तीखी हो गई। हालांकि दोपहर बाद हल्के बादल छाए। वहीं गर्म हवा के कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया जिससे उमस और गर्मी का असर और बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। इस दौरान दिन का तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। तेज धूप और गर्म हवा के चलते हीट स्ट्रेस की स्थिति बनी रहेगी।
हालांकि मौसम विभाग ने दो जुलाई के बाद मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। पश्चिमी विक्षोभ और मानसून गतिविधियों के प्रभाव से क्षेत्र में आंधी और बारिश की संभावना बन रही है। यदि यह सिस्टम सक्रिय हुआ तो तीन से पांच जुलाई के बीच अच्छी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


तारीख-न्यूनतम-अधिकतम
29 जून-32-41
30 जून-30-40
एक जुलाई-28-37
दो जुलाई-28-35
तीन जुलाई-28-33
चार जुलाई-28-35

बच्चों और बुजुर्गाें का विशेष रखें ध्यान
डॉक्टरों ने भी लोगों को तेज गर्मी के दौरान पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलते समय सिर ढकने और बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। फिलहाल लोगों को अगले कुछ दिन गर्म मौसम का सामना करना पड़ेगा, लेकिन दो जुलाई के बाद राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

किसान कर रहे बारिश का इंतजार
लंबे समय से किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश होने पर खरीफ फसलों की बिजाई और बढ़वार को फायदा मिलेगा। धान, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों के लिए नमी की आवश्यकता बनी हुई है। यदि अगले सप्ताह बारिश होती है तो खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों की स्थिति बेहतर होगी।
वर्जन
एक-दो जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ और मानसून गतिविधियों के प्रभाव से क्षेत्र में आंधी और बारिश की संभावना बन रही है। यदि मानसून सक्रिय हुआ तो तीन से पांच जुलाई के बीच अच्छी बारिश हो सकती है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें