फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज से शुरू होगी भव्य रामलीला, पहले दिन होगा श्रवण कांड का मंचन

Sat, 20 Sep 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी48: हुडा ग्राउंड में श्री भारतीय कला केंद्र द्वारा सजाया रामलीला मंच। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
नरवाना। श्री भारतीय कला केंद्र की ओर से आयोजित होने वाली भव्य रामलीला का शुभारंभ 21 सितंबर से होगा। इस बार रामलीला का आयोजन शहर के हुडा ग्राउंड में किया जा रहा है। रामलीला के पहले दिन रामलीला श्रवण का ड्रामा मंचन होगा। इस रंगमंचीय प्रस्तुति में भगवान राम के बाल्यकाल और उनके माता-पिता के प्रति सम्मान को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बताया कि इस बार मंचन में कुछ नया और विशेष देखने को मिलेगा। दर्शकों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है ताकि किसी को भी असुविधा न हो। केंद्र के प्रधान कुलदीप सिंगला ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 21 सितंबर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि समाज में सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का भी माध्यम है।
शनिवार को केंद्र के पदाधिकारियों, सदस्यों और कलाकारों ने मंच का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यदि कहीं कोई कमी दिखाई दी तो उसे समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी विनोद मंगला ने बताया कि इस बार जो मंच तैयार किया गया है वह विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मंच की बनावट और सजावट इस तरह से की गई है कि दर्शकों को नया अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन के दौरान ऐसी झलकियां देखने को मिलेंगी जो पहले कभी नहीं देखी गईं।
इस मौके पर प्रधान कुलदीप सिंगला बडनपुर, मीडिया प्रभारी विनोद मंगला, रामअवतार बंसल, ज्ञाना राम शर्मा, आशीष सान्याल, मोहन लाल गर्ग, रामकुमार, रामनिवास जैन, देवेंद्र पुजारी, पवन मित्तल, अनिल, राहुल सिंगला, मुकेश सिंगला समेत कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि नरवाना की रामलीला हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों के लिए अविस्मरणीय अनुभव लेकर आएगी।
शहरवासी भी आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और भारतीय संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बड़ा अवसर है।
भगवान राम के बाल्यकाल का मंचन
भारतीय कला केंद्र द्वारा रामलीला के पहले दिन रामलीला श्रवण का ड्रामा मंचन होगा। इस रंगमंचीय प्रस्तुति में भगवान राम के बाल्यकाल और उनके माता-पिता के प्रति सम्मान को दर्शाया जाएगा। विशेष रूप से माता-पिता का आदर और धर्म का महत्व इस प्रस्तुति में प्रमुखता से दिखाया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में रामलीला के अन्य प्रसंग का भी मंचन किया जाएगा।

राम रसोई के नाम से लगेगा स्टॉल

श्री भारतीय कला केंद्र द्वारा रामलीला मंचन के दौरान राम भक्तों की राम रसोई के नाम से एक स्टॉल भी लगाई जाएगी जिस पर सभी रामलीला दर्शकों के लिए हर रोज अलग-अलग प्रकार के खाने की आइटम जैसे पाव भाजी, टिक्की दही भल्ले आदि केवल 10 रूपये के में दिए जाएंगे। रामलीला आयोजकों ने बताया कि इस खाने पर दाम 10 रूपये इसलिए रखा गया है ताकि कोई भी व्यक्ति खाना वेस्ट ना करें और खाने की अहमियत को समझते हुए ही ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें