फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : एडीसी

विज्ञापन
फोटो 16 जेएनडी02-डीआरडीए में आयोजित प्रदर्शनी में ​स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां दिखा
विज्ञापन
जींद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डीआरडीए में जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। एडीसी प्रदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

वहीं डीआरडीए सभागार में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और विकास के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
एडीसी प्रदीप कुमार ने लोगों को विकसित भारत में सहयोग देने के लिए हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाई। उन्होंने लोगों को कहा कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे, देश की विरासत पर गर्व करेंगे, भारत की एकता को सुदृढ़ और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें