फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जुलानी उप स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव जलालपुर कलां में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को डेंगू की बीमारी के कारण, लक्षण और इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी पवन श्योकंद और पूनम रानी ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्टी मच्छर साफ और रुके पानी में पनपता है, जो मुख्य रूप से दिन के समय काटता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के कूलर, गमले, फ्रिज ट्रे, पुराने टायरों और पानी की टंकियों में पानी जमा न होने दें और इनकी नियमित सफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें