फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बुजुर्गों के अधिकारों की अनदेखी कर रही : डाॅ. कृष्ण

Sat, 14 Feb 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी24: बैठक में पहुंचने पर कृष्ण जमालपुर का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता। स्रोत : कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. कृष्ण जमालपुर ने विधानसभा क्षेत्र उचाना की समीक्षा बैठक की। इसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर सूरत सिंह और वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. प्रवीण मंडल मौजूद रहे जबकि अध्यक्षता विधानसभा उचाना के अध्यक्ष रणधीर सिंह घोघड़ियां ने की।
विज्ञापन

इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश जटैण ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें कृष्ण जमालपुर ने कहा कि सरकार बिना ठोस कारण हजारों बुजुर्गों का सम्मान भत्ता पेंशन रोक रही है। इससे उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार पहचान पत्र और तकनीकी खामियों के नाम पर पात्र बुजुर्गों को भी अपात्र घोषित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों के विपरीत सरकार बुजुर्गों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है जो उनके सम्मान पर आघात है। जमालपुर ने प्रदेश में कानून व्यवस्था, अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें