11जेएनडी13-सीआरएसयू में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को लूर नृत्य का अभ्यास करवाते बुधराम। स्र
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में हरियाणवी लोक संस्कृति नृत्य विधाओं के विकास एवं प्रचार-प्रसार के लिए हरियाणवी लूर नृत्य पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्राओं ने लूर नृत्य की बारीकियां सीखी।
लोक नृत्यकार बुधराम एवं कलाकार डॉ. हरविंदर राणा ने विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल के माध्यम से लूर नृत्य की बारीकियां और तकनीकियों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने उन तकनीकियों को सिखाते हुए कदम से कदम मिलते हुए अभ्यास किया।
निर्देशक युवा में संस्कृति विभाग डॉ. अनिल सैनी ने कार्यशाला की रूपरेखा तैयार की। कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के सीवी रमन भवन के सभागार में किया गया। प्रो. सैनी ने कहा कि यह है विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है।
हरियाणवी संस्कृति और नृत्य को कायम रखने के लिए यह दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में जल्द ही भविष्य के अंदर लूर नृत्य पर सात दिन की वर्कशॉप और एक दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. रामपाल सैनी, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. विशाल वर्मा, डीपीआरओ डॉ. विजय कुमार, डायरेक्टर डीवाईसी ए डॉ. अनिल सैनी और सहायक निदेशक डॉ. भावना मौजूद रही।