फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संत नामदेव धर्मशाला का किया भूमि पूजन

Sun, 01 Feb 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी36: धर्मशाला के निर्माण को लेकर भूमिपूजन के दौरान मौजूद सदस्य। स्रोत ग्रामीण - फोटो : प्राइवेट अस्पताल का निरीक्षण करते हुए एसीएमओ। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
नरवाना। सुंदरपुरा में संत शिरोमणि नामदेव धर्मशाला का शनिवार को भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सुंदरपुरा की सरपंच आरती देवी, सरपंच प्रतिनिधि लखविंदर सिंह लक्खा तथा नामदेव समाज के वरिष्ठ जनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतम सिंह अग्रोइया ने की। संगोष्ठी में संत नामदेव के जीवन, भक्ति आंदोलन में उनके योगदान तथा पंढरपुर व घुमान साहिब से जुड़े आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। नामदेव सभा के प्रवक्ता राजेश टांक ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव ने निर्गुण भक्ति, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनकी वाणी का गुरु ग्रंथ साहिब में स्थान पाना सर्वधर्म समभाव का प्रमाण है। संत नामदेव सभा हरियाणा के अध्यक्ष सतबीर वर्मा ने ग्राम पंचायत व समाज के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह धर्मशाला भविष्य में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गतिविधियों और सेवा कार्यों का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें