फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वैवाहिक परिचय सम्मेलन आठ मार्च को

Sun, 01 Feb 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी18: सम्मेलन की जानकारी देते प्रधान राजकुमार गोयल और अन्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा का आठ मार्च को अग्रवाल भवन सेक्टर 16 पंचकूला में वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा। प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल ने बताया कि आज के समय में जब रिश्ते तय करने की प्रक्रिया जटिल होती जा रही है ऐसे में वैवाहिक परिचय सम्मेलन समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। यहां परिवार एक ही स्थान पर बच्चों की शिक्षा, योग्यता, संस्कार और पारिवारिक पृष्ठभूमि की सही जानकारी प्राप्त कर पाते हैं। इससे रिश्ते सोच समझकर तय किए जा सकते हैं। यह सम्मेलन केवल विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय भर नहीं है बल्कि समाज को जोड़ने, पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने और नई पीढ़ी को सही दिशा देने का एक सार्थक प्रयास है। इस दौरान सोनू जैन, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, सुनील गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें