फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुनियाद लेवल-1 परीक्षा आज 4,473 विद्यार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। बुनिया लेवल-1 की परीक्षा शुक्रवार को होगी। इसमें जिलेभर से 4,473 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से बैच 2025-27 के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए बुनियाद परीक्षा कराई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है।
विज्ञापन


विकल्प संस्थान की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा से ही जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसी क्रम में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों को बेसिक स्तर पर जेईई-नीट की कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है।

चयनित विद्यार्थियों को बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है। मिशन बुनियाद के तहत उचाना से 944, जींद से 818, सफीदों से 747, नरवाना से 742, जुलाना से 709, अलेवा से 311, पिल्लूखेड़ा से 202 बच्चों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी 2026 को जारी होगा। इसके बाद द्वितीय चरण की परीक्षा 30 जनवरी 2026, परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी, तृतीय चरण की परीक्षा तीन अप्रैल व परिणाम पांच मई को होगा। दाखिले को लेकर काउंसिलिंग सात मई को होगी व नया बैच 15 मई को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें