जींद। असमर्थ महिला कल्याण ट्रस्ट संस्था 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर नरवाना रोड पर अन्न वितरण कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसकी अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक लज्जा राम आश्रम पिंडारा के महंत राजेश स्वरूप शास्त्री करेंगे। राहुल अहिरका ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीसी प्रदीप कुमार होंगे व बतौर विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार शर्मा रहेगे। कार्यक्रम में जींद के आस पास के 32 गावों की 80 असमर्थ महिलाओं को 2,575 रुपये दिए जाएंगे। कार्यक्रम में 120 असमर्थ महिलाओं को गर्म कंबल बांटेंगे। संवाद