फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बोर्ड उपाध्यक्ष के उड़नदस्ते ने किया केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
24जेएनडी24-बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर। स्रोत प्रशासन - फोटो : राज्य स्तरीय कृ​षि मेले का उद्घाटन करते मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने को लेकर उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर के उड़नदस्ते ने मंगलवार को निरीक्षण किया। बोर्ड की तरफ से आयोजित सीनियर सेकेंडरी के हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष ने जिले के छह परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडेला को बोर्ड द्वारा अति-संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है जहां अक्सर बाहरी हस्तक्षेप की आशंका बनी रहती है। उपाध्यक्ष ने न केवल शहर के पास स्थित स्कूलों, बल्कि जिले के अति-दूरदराज क्षेत्रों में स्थित केंद्रों तक पहुंचकर यह संदेश दिया कि बोर्ड की नजर हर केंद्र पर है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुटानी जैसे नए स्थापित परीक्षा केंद्रों का भी बारीकी से औचक निरीक्षण किया गया जहाँ व्यवस्थाएं पूरी तरह मानक के अनुरूप और शांतिपूर्ण पाई गई।किसी भी प्रकार की कमी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें