फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्म बोध की पहली अवस्था है दया : अहिरका

विज्ञापन
14जेएनडी14-दादा खेड़ा पर पूजा अर्चना के बाद विचार रखते पं. रामनिवास अहिरका। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
जींद। असमर्थ महिला कल्याण न्यास के संस्थापक पं. रामनिवास अहिरका ने दादा खेड़ा पर पूजा अर्चना के बाद कहा कि परमात्मा के ध्यान भजन के बाद मानव के मन में हिंसा नहीं रहती है। संसार के किसी भी प्राणी की अवैध हिंसा न कर निष्काम भाव से भला करने की दया उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह आत्म बोध कोई चमत्कार नहीं, दया ही आत्म बोध की पहली अवस्था है। आगे चलकर इसी के फैलाव से व्यक्ति को समय समय पर परमात्मा की और से सद प्रेरणा मिलती रहती है और उन्हें पग पग परमात्मा के दिव्य आनंद की अनुभूति होती रहती है।
यदि किसी को ना हो तो समझो उसकी परमात्मा की उपासना में कहीं कोई भूल है। इसके लिए आप अपनी परमात्मा की प्रार्थना में संसार के जो भी बुरे कार्यों को छोड़कर भले कार्यों को करने की प्रार्थना करते हो तो उन्हें आपने जीवन में धारण भी करो।
विज्ञापन

बहुत से लोग देव पूजा में गणेश को लड्डूओं का भोग लगाने की बात कहते समय गणेश को लड्डुओं के एक दाने का भी भोग नहीं लगाते। दुर्गा मां की आरती में दुर्गा मां को कपूर की सुगंध देने की बात कहते समय कपूर का एक दाना भी नहीं जलाते।
इसी तरह हवन करते समय सूखी लकड़ियों में छिपे घुन और सामग्री में छिपी डोरे को हवन की अग्नि में जलाकर पुण्य से अधिक पाप करते है। लोगों की परमात्मा की झूठी प्रार्थना कभी भी सार्थक सिद्ध नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें