फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के अपहरण के शक में परिजनों ने लड़के का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक रोड से एक युवक का अपहरण करके ले जाने और राजथल गांव के पास छोड़कर फरार होने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने राजथल गांव निवासी जगबीर को नामजद करने के अलावा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर की भटनागर कॉलोनी निवासी संदीप ने बताया कि वह 3 जुलाई को दोपहर में रोहतक रोड पर गया हुआ था। इस दौरान कार में सवार होकर राजथल निवासी जगबीर व कुछ महिला व पुरुष आए और उसे जबरदस्ती कार में डालकर उसका अपहरण कर लिया। वह उसे राजथल गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई कमल सिंह ने बताया कि इस मामले में जगबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राजथल गांव से एक लड़की कहीं चली गई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने नारनौंद थाने में दी हुई है। अपहरण किए गए युवक की भी वहां मोबाइल पर बात होती थी। इसी शक में युवक का अपहरण किया गया था। जब राजथल वालों को पता चला कि नारनौंद थाने में उनकी शिकायत पर केस दर्ज हो गया है तो उन्होंने युवक को छोड़ दिया था। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें