फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं, कुछ प्रभावी लोग दे रहे हैं दखल : कुलदीप शर्मा

Sat, 02 Aug 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी29-डॉ. विकास के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा। स्रोत परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा और फरीदाबाद एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा ने शुक्रवार को मुआना गांव पहुंचकर शिवकुमार शर्मा से मुलाकात कर बेटे की हत्या पर सांत्वना दी। पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इस हत्याकांड में कुछ प्रभावी लोग दखल देकर पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रभावी लोग सत्ता में हैं। उन्हें देखना चाहिए कि प्रदेश से गुंडा तत्व को कैसे खत्म किया जाए। फिलहाल प्रदेश में गैंगस्टरों का बोलबाला है। पिछले दिनों प्रदेश में शराब ठेकों की बोली भी नहीं हो सकी थी। कुलदीप शर्मा बोले, परिवार ने एक नौजवान बेटा खोया है। उसकी छह माह की बच्ची है। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि वह हर स्तर पर परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
हरियाणा बना अपराध की राजधानी : नीरज
फरीदाबाद एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। हमारा हरियाणा प्रदेश अपराध की राजधानी बन गया है। लगातार अपराध बढ़ रहा है। रोज हत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन

24 जुलाई को हुई थी विकास की हत्या

24 जुलाई की रात सफीदों शहर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के बेटे विकास शर्मा की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में घायल दूसरे अस्पताल संचालक डॉ. अनिल और उसके साले हैप्पी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। बाद में एक हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद काबू किया था। फिलहाल एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें