फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी नॉन एनईपी कोर्स के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया जाए : राहुल

Thu, 01 May 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष राहुल कक्कड़ ने बताया कि स्पेशल चांस को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी की जाए, क्योंकि विद्यार्थी परिषद की मांग पर कुलपति ने इस मांग को मान लिया था। इसको लेकर अब तक कोई भी अधिसूचना जारी नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालय में चल रहे सभी नॉन एनईपी कोर्स के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया जाए। विद्यार्थियों का रिवॉल्यूशन रिजल्ट नहीं आने के कारण वह आगे एडमिशन नहीं ले पाएंगे। बीए एलएलबी एएनईपी कोर्स की डीएमसी भी जारी की जाए। विश्वविद्यालय के 40 विद्यार्थी को अगले साल पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला लेना है। डीएमसी नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों स्कॉलरशिप के पैसे भी रुक गए हैं। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना देने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर प्रतीक शर्मा, रवि जोशी, किरण, भरत, मयंक, रोहन सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें