फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में दिखा नए कलेक्टर रेट का असर, पहले दिन हुई मात्र 30 रजिस्ट्री

Sat, 02 Aug 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी26-तहसील कार्यालय में रजिस्ट्ररी करवाते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में शुक्रवार से जमीन के नए कलेक्टर रेट लागू हो गए हैं। अब जमीन की रजिस्ट्री नए कलेक्टर रेटों होनी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को जिले में मात्र 30 रजिस्ट्री हुई। इनमें से सबसे ज्यादा जींद तहसील में 11 रजिस्ट्री हुई जबकि जुलाना, नरवाना और सफीदों में एक-एक रजिस्ट्री और अलेवा तहसील में कोई रजिस्ट्री नहीं हुई।
विज्ञापन


जमीन के नए कलेक्टर रेट लागू होने को बाद शुक्रवार को रजिस्ट्री के लिए बहुत ही कम लोग पहुंचे। केवल 74 लोगों ने ही टोकन कटवाए थे जिनमें से 30 लोगों की ही रजिस्ट्री हो पाई। वहीं आम दिनों में रोजाना 200 से ज्यादा रजिस्ट्री होती थी। 31 जुलाई की बात करें तो जिले में 255 लोगों ने टोकन कटवाए थे उनमें से 185 लोगों की रजिस्ट्री हुई थी और अकेले जींद में 65 रजिस्ट्री की गई थी।

नए कलेक्टर रेट में अमरहेड़ी के पास कृषि योग्य भूमि के भाव में एक करोड़ प्रति एकड़ के पार हो गए हैं जो पिछले कलेक्टर रेट में 95 लाख के आसपास भाव था। नए वित्त वर्ष 2025-26 में जमीन की खरीद-फरोख्त करते समय रजिस्ट्री के रूप में दी जाने वाली स्टांप डयूटी पहले के मुकाबले ज्यादा चुकानी होगी जिसका असर लोगों की जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर, गांव और कृषि योग्य भूमि पर कलेक्टर रेट में प्रति वर्ग गज दस से लेकर 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इसको लेकर प्रशासन ने नए कलेक्टर रेटों को लेकर लोगों से दावे-आपत्ति मांगी थी लेकिन विभाग को एक-दो शिकायत ही मिली जो कि वे जमीन के नए रेट बढ़ाए जाने से संबंधित भी नहीं थी।
विज्ञापन


वर्जन

जिले में नए कलेक्टर रेट लागू होने से पहले दिन 30 रजिस्ट्री हुई हैं। इनमें जींद तहसील की 11 हैं। अब जिले में नए रेटों के आधार पर ही रजिस्ट्री होंगी।

राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद

01जेएनडी26-तहसील कार्यालय में रजिस्ट्ररी करवाते हुए लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें